फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी बोर्ड में सड़क सुरक्षा पर आधारित रहा गृहविज्ञान का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल गृहविज्ञान में पर्यावरण व सुरक्षा पर आधारित पेपर रहा। यातयात, हेलमेट से सुरक्षा, पर्यावरण प्रदूषण के चार कारण, पौधरोपण के लाभ पर आधारित प्रश्न पूछे गए। हाईस्कूल की पहली पाली में 11594 में से 720 अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट में 616 में से 19 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट दूसरी पाली के पेपर में 5266 में से 335 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में अंग्रेजी का पेपर सामान्य रहा। पेपर में ईवी इंडस्ट्री पर पूरा पैरा दिया गया। इसे पर्यावरण से जोड़ा गया है। वहीं, ईवी के लाभों का भी उल्लेख किया गया, जैसे सस्ती बिजली के कारण कम संचालन लागत, कम रखरखाव खर्च और शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण में कमी आदि। इसके अलावा चार्जिंग स्टेशनों की कमी, अधिक प्रारंभिक लागत और बैटरी की सीमित रेंज जैसी चुनौतियों को भी रेखांकित किया गया। वहीं, स्किल राइटिंग में बहुमंजिला आवास में खुले मैदान की कमी के चलते बच्चे स्क्रीन एडिक्शन का शिकार हो रहे हैं...जैसे टॉपिक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें