फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होमगार्ड की मौत...साइड की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जयदेवी नगर में शनिवार देर रात तीन बजे होमगार्ड श्रीपाल सिंह के घर में आग लगी। घटना के समय बाहर सन्न्नाटा पसरा था। सुबह करीब चार बजे काॅलोनी के कुछ लोग जा रहे थे। उन्होंने मकान की खिड़की से धुआं निकलते देखा। उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो होमगार्ड की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कुछ लोगों का आरोप था कि दमकल की टीम देरी से पहुंची। इसके चलते पूरा घर जल गया। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि सुबह चार बजकर सात मिनट पर हमें सूचना मिली। इसके बाद तत्काल पहुंचे और आग पर नियंत्रण किया।
बेटे बिलखते रहे, सिर से उठा पिता का साया

होमगार्ड श्रीपाल सिंह की दो बेटी राधा व मनीषा और दो बेटे अविनाश व अमन हैं। राधा और मनीषा की शादी हो चुकी है। अविनाश की भी कुछ समय पहले शादी हुई थी। बेटे अविनाश और अमन सहित अन्य बुरी तरह बिलखते रहे। उनका कहना था कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन



एफएसएल टीम ने की जांच, तैयार की जा रही रिपोर्ट
हादसे के बाद दमकल के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। टीम ने यहां से फटा गैस सिलिंडर, अंगीठी और हीटर को बरामद किया गया।
पुलिस ने डिलीट कराई फोटो और वीडियो
काॅलोनी के रहने वाले कुछ लोगों ने हादसे के दौरान फोटो खींचे और वीडियो बनाए। इसमें होमगार्ड जिंदा जलते हुए दिख रहा था। पुलिस ने सभी फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया है। वहीं, भाजपा नेता अंकित चौधरी भी हादसे के बाद पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही घायल राधा को सही उपचार देने के लिए मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने सीएमओ को फोन कर परिवार के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें