फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिसाड़ीगेट में घर में चल रही पिस्टल फैक्टरी पकड़ी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट के अहमद नगर में पुलिस ने दबिश देकर घर के अंदर चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। दावा किया जा रहा है कि यहां से कई राज्यों में हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस की टीम ने फैक्टरी संचालित करने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया है। मौके से चार पिस्टल व हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि आशुतोष कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस टीम ने अहमद नगर निवासी साजिद के मकान में कार्रवाई की। पुलिस ने साजिद और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ करने पर साजिद ने बताया कि वेस्ट यूपी व इसके अलावा कई राज्यों में सप्लाई करता था। पूर्वांचल के कई बड़े गैंग से भी संबंध सामने आए हैं। रविवार को पुलिस पूरे रैकेट का खुलासा करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें