फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली गिरने से घरों में उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव भदौड़ा में बृहस्पतिवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच बिजली गिरने से दो मंजिले मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। वहीं, बिजली का करंट मकान में दौड़ने से कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। मकान मालिकों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भदौड़ा निवासी जोगिंद्र पुत्र वेद प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद रिमझिम बारिश के साथ तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से परिवार के लोग सहम गए। बिजली से मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे का छज्जा भरभरा कर गिर गया। वहीं मकान की दीवार में दरार आ गई। मकान में दौड़े करंट से पांच पंखे, एलसीडी, फ्रिज, फिटिंग, विद्युत मीटर, आटा चक्की का मोटर फुंक गया। इस दौरान उतरे करंट से पड़ोसी राजकुमार पुत्र रामप्रसाद, सूरजमल पुत्र यादराम, अनिल पुत्र राजेंद्र, नीरज पुत्र अर्जुन, मंगली पुत्र हरेंद्र तथा सुरेंद्र पुत्र कालू के मकान के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता मदद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें