फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मासिक सभा में होली उत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जैन मिलन महिला सिद्धार्थ की ओर से शुक्रवार को रावलपिंडी धर्मशाला जैन नगर में हुई मासिक सभा में होली उत्सव मनाया गया। महिलाएं सुंदर लहंगे, साड़ियों के साथ अन्य परिधानों में गोपी बनकर आईं। मेले में कोई चूड़ी बेचने वाली बनीं तो कोई चूरन बेचने वाली। किसी ने खोया-पाया स्टॉल लगाया तो किसी ने ठंडाई की दुकान लगाई। सभी ने गोप-गाेपी बनकर डांस किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. अंजुला जैन ने महावीर प्रार्थना से किया। कार्यक्रम की संयोजिका अलका जैन और निशा जैन रहीं। सभी ने होली स्पेशल तंबोला खेला और उपहार जीते। कार्यक्रम में नीति जैन सहित अन्य ने होली की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें