फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : सेवन स्टार टीम ने एसडी रेड को 2-1 से हराया

विज्ञापन
एसडी सदर में हॉकी मैच खेलते खिलाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे अंडर-14 और अंडर-12 वर्ग के हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को एसडी सदर और सेवन स्टार के बीच मैच हुआ। इसमें सेवन स्टार की टीम ने 2-1 से मैच जीता। सेवन स्टार की ओर से 16वें मिनट में वंश सिंघल ने और 23वें मिनट में अनमोल गोस्वामी ने गोल किया। एसडी रेड टीम की ओर से रुद्र ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मैच में निर्णायक कौशल चौधरी, वंश गिरी रहे। मैच के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें