मुंडाली। क्षेत्र के गांव सिसौली में मां दुर्गा के मंदिर पर चल रहे चार दिवसीय मेले का समापन हो गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ उठाया। पर सत्यवीर त्यागी पूर्व विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन होने से मनुष्य में एक अच्छे संस्कार पैदा होते हैं। सनातन धर्म के प्रति आस्था बनी रहती है। मेला समिति अध्यक्ष प्रधान प्रवीन तोमर ने कहा कि मेले के समापन के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेट ली है मेला शांति पूर्ण रहा। संवाद