मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर मंगलवार को 14 वर्षीय आयु वर्ग के हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कोच जोगिंदर सिंह ने बताया कि मैच एसडी सदर एवं यंग्स स्टार टीम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में एसडी सदर टीम ने यंग्स स्टार टीम को 3-1 से पराजित कर जीत हासिल की। एसडी सदर की ओर से मैच के 16वें मिनट में दीपांशु, 22वें मिनट में वंश शर्मा, 26वें मिनट में मनीष ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए। यंग्स स्टार टीम की ओर से एक मात्र गोल नवनीत सैनी ने किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, जसवंत सैनी रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी को शुभकामनाएं दीं। संवाद