मेरठ। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान मवाना में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को एक वर्षीय कोर्स पूरा हो गया। 12 शिक्षकों सहित मैंटर पूनम गर्ग के नेतृत्व में कोर्स को पूरा किया। भी शिक्षकों को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार आर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजरानी शर्मा, अर्चना सक्सेना, पूनम रोयल, अंशु, माला सिंह, रितु शर्मा, विधु शर्मा, सुचिता गौड़, उषा रानी, रेनू तेवतिया, ममता सिंह और विजयलक्ष्मी उपस्थित रहीं। साथ ही सलमान मेहराज, गौरव त्यागी, धीरेंद्र, नरेश, सुजाता रानी, मनजीत कौर व दिनेश उपस्थित रहे। संवाद