मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज में चल रही हॉकी लीग प्रतियोगिता में शनिवार को एसडी रेड और रोजमेरी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसडी रेड की टीम ने 4-2 से मैच जीता। एसडी रेड टीम की ओर से नवनीत सैनी, रुद्रपाल, अंश त्यागी और कृष्ण सैनी ने एक-एक गोल किया। रोजमेरी टीम की ओर से आरव, राघव ने गोल किया। मैच के निर्णायक अमन शर्मा और अर्पित शर्मा रहे। मैच के बाद विजेता टीम को प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह और प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। संवाद