मेरठ। एसडी सदर के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और छात्र साकिब मेवाती का चयन ऑल इंडिया पुलिस भारत सेंट्रल बोर्ड की टीम में हुआ है। शुक्रवार को सनातन धर्म इंटर कालेज में उन्हें सम्मानित किया गया। पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर मेरठ इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड में 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होगा। इसमें साकिब ऑल इंडिया पुलिस भारत सेंट्रल बोर्ड की टीम की ओर से खेलेंगे। साकिब मकबरा डिग्गी के रहने वाले हैं और यहां एसडी सदर में कक्षा छह में उन्होंने पढ़ाई की। यहीं से हॉकी खेलना शुरू किया। शुक्रवार को साकिब के सम्मान के लिए स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। राजेंद्र पिथोरिया ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद