फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हितविश क्लब ने कैंट बोर्ड इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में रविवार को कैंट बोर्ड इलेवन और हितविश क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें हितविश क्लब ने जीत प्राप्त की। कैंट बोर्ड इलेवन के कप्तान कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। इसमें जाकिर हुसैन ने 27 गेंद में 32 रन और एएल बशीर ने 51 गेंद में 60 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हितविश क्लब की टीम ने 17.2 ओवर में लक्ष्य का प्राप्त कर लिया। इसमें राहुल दत्ता ने 36 गेंद में 71 रन और राहिल भड़ाना ने 40 गेंद में 56 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच राहुल दत्ता को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज 4 विकेट लेने वाले दीपक रहे। इस मौके पर विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें