मेरठ। प्रभात नगर निवासी आशुतोष ने बताया कि वह स्टेट बैंक से काम कर लौट रहा था। साकेत चौराहे पर लालबत्ती होने पर कार लेकर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी कार चालक व उसके साथी नीचे उतरे और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।लालकुर्ती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संवाद