फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनुज शर्मा बने विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बनने पर अनुज शर्मा को बधाई देते कस्बे के लोग स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य अनुज शर्मा को विश्व हिंदू परिषद का जिला अध्यक्ष बनाया गया। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संयोजक ग्राम विकास गतिविधि मुकेश ठाकुर, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव गुर्जर, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, व्यापार संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, आदेश, करणपाल, नीतू नागर सहित अन्य लोगों ने शाल व पटका पहनाकर स्वागत किया। अनुज शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद से मिले दायित्व का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वह्न करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें