मोदीपुरम। योगीपुरम में आयुर्वेदम पंचकर्मा क्लीनिक का राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां आयुर्वेदिक उपचार, पंचकर्मा, योग और प्राकृतिक उपचार के माध्यम से लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए डॉक्टर और चिकित्सक उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हर तरह की बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से संभव है और आजकल एलोपैथिक मेडिसिन से असंभव हो चुका है। डॉ. याशिका जैन ने बताया कि वह लोगों को प्रेरित करना चाहती हैं कि लोग आधुनिक चिकित्सा की ओर बढ़ते जा रहे हैं और सिर्फ एलोपैथिक मेडिसिन पर निर्भर हो गए हैं लेकिन, आयुर्वेद को अपनाकर, पंचकर्मा को अपनाकर अपनी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। संवाद