फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर पर दरोगा व उसके परिवार को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर डीके फैक्टरी कॉलोनी निवासी हमजा ने एक हिस्ट्रीशीटर पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। हमजा के पिता निजामुद्दीन यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर गाजियाबाद के महिला थाने में तैनात है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को करीब दो वर्ष पूर्व उसके पिता ने दुकान किराए पर दी थी। बाद में दुकान में गलत गतिविधियां होने की जानकारी मिली थी। दरोगा ने आरोपी से दुकान खाली करा ली थी। इसके बाद से आरोपी व उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि एक सितंबर को ड्यूटी से घर लौट रहे उसके पिता को हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे ने रास्ते में घेरकर हमला किया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें