फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कालंदी गांव निवासी आशीष ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रमोद पुंडीर उसे लगातार कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि धमकियों के चलते वह और उसका परिवार दहशत में है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, डकैती और हत्या जैसे गंभीर मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे उत्तराखंड हाईकोर्ट से आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। वर्तमान में वह पैरोल पर बाहर है। पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें