फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आने पर संदिग्ध गतिविधि मिलने पर 10 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से छूटे 10 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन

मेरठ। जेल से बाहर आने के बाद संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 10 अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। 15 अन्य अपराधी निशाने पर हैं। पुलिस का दावा है कि ये अपराधी जेल से छूटने के बाद भी अपना गैंग चला रहे हैं।
कुछ अपराधी जेल में सजा काटने के बाद भी अपराध में लिप्त हैं। उनके खिलाफ पुलिस जांच में लगी थी। एसएसपी अजय साहनी ने अपराधी की गतिविधियां देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए थे। इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसएसपी मेरठ के निर्देश पर मंगलवार को कई अपराधियों की पांच थानों में हिस्ट्रीशीट खुली। 15 अन्य अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
कोतवाली पुलिस ने आमिर पुत्र निजामुद्दीन निवासी इस्माइल नगर कोतवाली, देहली गेट थाना पुलिस ने रिजवान सैफी उर्फ पिंटू पुत्र सलीम सैफी निवासी पूर्वा फैयाज अली देहली गेट, टीपीनगर पुलिस ने राहुल पुत्र विक्रम सिंह निवासी नई बस्ती टीपीनगर, परीक्षितगढ़ पुलिस ने लब्बू उर्फ जसवीर, सुखदेव उर्फ सुखी व विनोद पुत्र इंद्रपाल निवासी मिर्जापुर और किठौर पुलिस ने सोनू मलिक उर्फ भड़भड़ पुत्र सुरेंद्र निवासी भगवानपुर बांगर किठौर, कमरे आलम पुत्र अली मोहम्मद, राकिब और नसीर पुत्र साबिर निवासी राधना किठौर की हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें