मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पुलिस-प्रशासन के लिए एक बार फिर बड़ी चुनौती बन गए। सिविल लाइन स्थित बैजल भवन में आयोजित बैठक में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने एलान किया कि यदि बकरीद की नमाज ईदगाह के बाहर सड़क पर अदा की गई तो वह सड़क पर हिंदू समाजसेवकों के साथ मौके पर पहुंचकर सुंदर कांड का पाठ और हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ईदगाह के बाहर रूट डायवर्जन किया गया तो इसका भी विरोध किया जाएगा। रूट डायवर्जन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं एलआईयू ने भी इस एलान के बाद अपनी गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर ली है।