यूपी के मेरठ में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें : लव जिहाद के नाम पर गुंडागर्दी, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पीटा
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की दबंगई का मामला सामने आया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी अभद्रता की। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसपी सिटी मानसिंह चौहान मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
बता दें कि मेरठ में इससे पहले भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की दबंगई के कई मामले सामने आ चुके है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बागपत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। पंजाब की एक युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराकर कोर्ट मैरिज करने जा रहे विशेष समुदाय के तीन युवकों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया था। जबकि एक महिला समेत कई लोग भागने में कामयाब हो गए थे। पकड़े गए युवकों की सीओ दफ्तर में धुनाई की थी। जुलूस के रूप में पुलिस की मौजूदगी में पिटाई की। बाद में पुलिस उनको कोतवाली लेकर गई। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने लव जेहाद और 50 हजार में लड़की को बेचने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/