इस बीच युवती सोनिया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने साफ कहा कि 'मैं बालिग हूं और मैंने अपनी मर्जी से सुरेश शर्मा से शादी की है। मुझे किसी ने मजबूर नहीं किया है और मैं उसके साथ खुश हूं।'
सुरेश के परिवार ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और धमकी देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामला अंतरधार्मिक विवाह से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।