फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन से ही सशक्त होगा हिंदू समाज : औघड़ संजय नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती स्थित एक फॉर्म में रविवार को सनातन हिंदू वाहिनी भारत की ओर से संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जटाशंकर महादेव मंदिर के महंत शंकर दास महाराज रहे। अध्यक्षता महंत पूरन दास महाराज ने की। संचालन आचार्य विवेक शास्त्री और कुमार विशेष ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में संतों को फूलमाला, पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता सनातन हिंदू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ महाराज ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। संगठन की मजबूती से ही समाज सशक्त बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनाने का आह्वान भी किया। सम्मेलन में बाल योगी आकाश नाथ, किशन दास महाराज, अजय चौधरी, आकाश, सोकिंदर, अमित, पुष्पेंद्र, जुगल किशोर, मनीष, विशाल, निक्कू, करणपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें