फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवैसी की सभा से पहले हिन्दू रक्षा दल का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
काले झंडे दिखाने पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी मैदान में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर की प्रस्तावित जनसभा से पहले शनिवार को हंगामा हो गया। ओवैसी को काले झंडे दिखाने के लिए हिंदू रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ता काशी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर परतापुर थाने पहुंचा दिया।

परतापुर थाना क्षेत्र स्थित काशी टोल प्लाजा पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी के मेरठ पहुंचने से विरोध जताने पहुंचे थे। संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी पंडित अंकुर शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन ओवैसी के कथित हिंदू विरोधी बयानों के खिलाफ किया जा रहा था। कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया इसी बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और परतापुर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित अंकुर शर्मा ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को भी अपने बयानों में मर्यादा रखने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और हिंदू समाज के प्रति धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सुजल गुर्जर, गौरव शर्मा, प्रशांत गुप्ता, गौरव पालीवाल, आदित्य शर्मा, विकास राजपूत, नीरज कुमार, शुभम खटीक और सनी समेत संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें