फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदू महासभा ने किया वीर सावरकर को स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शारदा सड़क हिंदू महासभा कार्यालय में देशहित में कार्यक्रम हुआ। इसमें गोपाल गोडसे के प्रपौत्र आजिंक्य नारायण गोडसे का मेरठ आगमन हुआ। संस्थापक अशोक शर्मा ने बताया कि मेरठ की धरा पर देशहित में जीवन देने वालों के परिजन पहुंचे हैं। कार्यक्रम में वीर सावरकर को स्मरण किया गया। आजिंक्य नारायण गोडसे ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि मेरठ की तर्ज पर पूरे भारतवर्ष में नाथूराम गोडसे, नारायण नाना आप्टे, वीर सावरकर की स्मारक बनेंगी। कार्यक्रम में हरिद्वार से विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन, हिंदू डिफेंस लीग के राष्ट्रीय संयोजक निशांत जिंदल, हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेता महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत, कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें