मेरठ। भारतीय मानवाधिकार परिवार का होली मिलन कार्यक्रम पवन मित्तल के आवास पर हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी शशि मित्तल और चित्रा मित्तल रहीं। संगठन जिलाध्यक्ष दीप मांगलिक और डॉ. अनीशा मांगलिक ने हनुमान चालीसा पाठ के बाद राम नाम की माला का जाप किया गया। सभी ने गुलाल लगाकर होली शुभकामनाएं दी। इस अवसर अनिल गुप्ता, अभिनव मित्तल, सचिन मांगलिक, मुकुल मित्तल, विवेक मांगलिक, शौर्य, संजय आदि रहे। शिवसेना कार्यालय छिपी टैंक पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ। युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य और चित्रपट सेना महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने होली का महत्व बताया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर, पंकज गुप्ता, सिद्धार्थ, प्रदीप, बनी, आकाश, अमित, अशोक, जसबीर आदि रहे। संवाद