फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्र नहीं, इस देश को रामराज्य चाहिए : स्वामी स्वरूपानंद  

Sat, 06 May 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने शुक्रवार को सम्राट पैलेस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र नहीं, इस देश को रामराज्य चाहिए। उन्हाेंने सभी छात्र छात्राओं से अपने स्कूल-कॉलेजों में राम का चित्र लगाने को भी कहा। बोले कि सरकार को धर्म नियंत्रित होना चाहिए।
विज्ञापन


स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर सरकार को भी छात्रों का समर्थन करना चाहिए। उन्हाेंने साईं की पूजा करने वालों पर फिर से कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग साईं की पूजा करते है वो अज्ञानी हैं। उसके लिए साईं पुराण नहीं बल्कि साईं कुरान लिखी जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का समर्थन करते हुए योगी को दृढ़ निश्चय से निर्णय लेने वाला व्यक्ति बताया। बोले कि योगी संत के साथ-साथ अब उप्र के शासक भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि योगी की सरकार में ही अयोध्या में राममंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि अब आपसी सहमति से राममंदिर बनना मुश्किल है। सुप्रीम कोर्ट को मामले में जल्द से जल्द सुनवाई कर शीघ्र राममंदिर बनाने का फैसला सुनाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें