संवाद
मेरठ। महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को भगवान महावीर का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। संजय जैन, विपिन जैन परिवार ने विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने 48 दीप जलाकर उससे स्वास्तिक बनाकर भक्तांमर स्त्रोत की पूजा की। इस मौके पर बच्चों में शामिल अक्षत, उत्कर्ष, मानसी, अभिनव, परिधि आदि ने पूजा की। इस मौके पर राजीव राय, कंचज जैन, विपिन जैन, विकास जैन, सुधीर जैन आदि रहे।