फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को तीन रन से हराया

Wed, 17 Sep 2025 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में हुआ रोमांचक मैच
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने तीन रन से रोमाचंक जीत दर्ज की।ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 213 रन बनाए। इसमें रिहान ने 46, उत्तम ने 39, आयुष ने 40, विपुल ने 37 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से अरहान ने तीन, साद ने पांच, कुणाल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 23 ओवर में 210 रन ही बना सकी। इसमें ईशान ने 44, फाजिल ने 42, कार्तिक ने 32, विराट ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रिहान ने दो, आयुष ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें