फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हिमांशु का चयन

Mon, 08 Jun 2026 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। थाईलैंड में 26 जून से अंडर-20 एवं अंडर-15 एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू हो रही है। इसके लिए भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा तीन जून को लखनऊ में टीम के चयन के लिए प्रतियोगिता कराई गई। इस चयन प्रतियोगिता में रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में अभ्यास करने वाले पहलवान हिमांशु शर्मा गिरी का 82 किलोग्राम भार वर्ग रोमन शैली में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

हिमांशु के चयन पर सोमवार को रुस्तम-ए-हिंद जमादार सिंह कुश्ती स्टेडियम, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला कुश्ती संघ मेरठ के प्रधान उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने हिमांशु शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी हिमांशु की उपलब्धि पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें