फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस की मवाना में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हिमाचल के धरोह गांव निवासी युवती पांच दिन पूर्व लापता हो गई थी। उसके परिजन शनिवार को हिमाचल पुलिस के साथ मवाना पहुंचे। यहां स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी युवक के घर और क्लीनिक पर दबिश दी। पुलिस को दोनों जगह ताला लटका मिला।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील धर्मशाला के गांव धरोह निवासी कुछ लोग हिमाचल पुलिस के साथ मवाना थाने पहुंचे। इन्होंने बताया कि मवाना निवासी एक वर्ग का युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले आया है। उन्होंने काफी तलाश की परंतु उसका पता नहीं चला। वे हिमाचल पुलिस की मदद से बेटी की तलाश में पहुंचे हैं। यहां मवाना पुलिस के साथ आरोपी युवक के घर और उसके पिता की फलावदा रोड स्थित क्लीनिक पर दबिश दी। वहां पर ताला लटका मिला। युवती के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी देहरादून में एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वहां पर मवाना निवासी युवक भी काम करता था। उसने उनकी बेटी को जाल में फंसाया और 18 नवंबर को बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद युवती ने बीती 22 नवंबर को पिता को फोन पर बताया कि उसने मवाना निवासी युवक से शादी कर ली है। जिसके बाद से परिजन युवती की तलाश में यहां पहुंचे।
सात दिसंबर को होनी थी युवती की शादी
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सात दिसंबर को होनी थी। इससे पहले ही आरोपी युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा था। परिजन पुलिस से बार-बार एक ही मांग कर रहे थे कि उनकी एक बार बेटी से बात करा दो।
विज्ञापन

मामला अलग-अलग संप्रदाय का
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इस बाबत शनिवार को पुलिस अधिकारियों से मिले तथा हर हाल में युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि एक वर्ग के युवक ने युवती को फंसाया। युवक ने अपना नाम अनु शर्मा बता रखा था। उसने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कराना बताया है। जिस पर कार्यवाहक थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित पक्ष का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें