फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम मे ंहाईवे पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दिल्ली हरिद्वार हाईवे और टोल प्लाजा पर दोपहर बाद से ही वाहन रेंगते नजर आए। बुधवार को सहालग के चलते हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक रही। वहीं टोल प्लाजा पर भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

मोदीपुरम में वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते दोपहर बाद से ही जाम लगना शुरू हो गया। मोदीपुरम के संपर्क मार्गों पर भी वाहन फंसे रहे। पल्हैड़ा और पल्लवपुरम फेज वन से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। यहां दुपहिया वाहनों चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सिवाया टोल प्लाजा पर दौराला की ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। फास्टैग और कैश लेन में भी कतारें लगी रहीं। कैश लेन में करीब एक किमी तक वाहनों की लाइन लगी रही। देर रात तक जाम लगा रहा। फास्टैग लेन में सेंसर की दिक्कत से वाहन काफी देर तक रुके रहे। जाम खुलवाने के लिए टोल कर्मी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें