फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, फुंके घर के उपकरण

विज्ञापन
13ए - किशनपुर बिराना मार्ग पर पूर्व विधायक गोपाल काली मकान के पास टूटकर गिरा 33 हजार की लाईन का तार दि? - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। किशनपुर बिराना मार्ग पर स्थित पूर्व विधायक गोपाल काली के आवास के ऊपर 33 हजार की लाइन का करंट प्रवाहित तार टूटकर 11 हजार की लाइन पर गिर गया। जिससे पूर्व विधायक व आसपास के एक दर्जन घरों के विद्युत उपकरण पंखे, फ्रीज आदि फूंक गए। पूर्व विधायक ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की। जिस पर एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

किशनपुर बिराना मार्ग पर पूर्व विधायक गोपाल काली का मकान है। मकान के ऊपर से 33 हजार की लाइन गुजर रही है। इसी लाइन के नीचे 11 हजार की लाइन तथा उसके नीचे एचटी लाइन क्रास हो रही है। सुबह 11.30 बजे के आसपास 33 हजार की लाइन का करंट प्रवाहित तार 11 हजार की लाइन पर गिरा। जिससे एचटी लाइन में भी हाईटेंशन करंट प्रवाहित हो गया। गनीमत रही कि उस समय पूर्व विधायक के घर पर कोई नहीं था, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। करंट से पूर्व विधायक के घर के पंखे, टीवी, राजीव के पंखे, फ्रीज, इंवर्टर, राहुल के मकान का पंखा, इंवर्टर, फ्रीज, सलेकचंद, अजीत, मेहर सिंह, अजब सहित करीब 14 मकानों के पंखे, इवर्टर आदि विद्युत उपकरण फूंक गए। पूर्व विधायक गोपाल काली ने इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता देशराज सोनी की दी। जिन्होंने एसडीओ और जेई को मौके पर भेजा। एसडीओ ने लाइन के नीचे आगे हादसा होने से रोकने के लिए तार लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें