विज्ञापन खबर...
सरधना। महावीर विश्वविद्यालय पोहल्ली में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया और फार्मेसी पेशे की सामाजिक भूमिका को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय की वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक एवं डीन डॉ. श्वेता गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। शीतल कौशिक ने कहा कि फार्मासिस्ट समाज की स्वास्थ्य रक्षा के सच्चे प्रहरी होते हैं। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का प्रयोग न केवल कॅरिअर के लिए, बल्कि राष्ट्र और समाज सेवा के लिए भी करना चाहिए। डॉ. श्वेता गोयल ने फार्मेसी को विज्ञान, नैतिकता और सेवा का संगम बताया और छात्रों से शोध, नवाचार और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
पोस्टर प्रतियोगिता, मॉडल प्रेजेंटेशन, फार्मा क्विज एवं फार्मा डिबेट में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. आरती गुप्ता, नेत्रपाल चौहान, दीपा, नेहा शर्मा, शक्ति यादव, सुमित पंवार, सौरभ सेनी, शैली शर्मा, अमित कुमार, अरविंद कुमार, रजनी राणा मौजूद रहे।