फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन में उपस्थित लोग। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दो बस्तियों का हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सह विभाग प्रचारक नमन ने समाज में पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। हीरालाल व हरि विहार बस्ती का संयुक्त हिंदू सम्मेलन नगर पालिका मैदान में हिमांशु रस्तोगी (छंगा अत्तार) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सह विभाग संपर्क प्रमुख दुष्यंत ने संघ की उत्पत्ति के साथ संघ की सौ वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक नमन ने समाज में पंच परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण) के विषय पर प्रकाश डाला। सह विभाग प्रचारक ने कहा कि इन पंच परिवर्तन को स्व से शुरू करना होगा फिर परिवार से तत्पश्चात स्वयं ही ये पंच परिवर्तन समाज में एक विशेष बदलाव लाएंगे। हम सब हिंदू हैं ऐसी हिंदुत्व की भावना जगानी है। कवि मुनीश अक्स ने हिंदुत्व की भावना से ओतप्रोत पूर्ण कविता प्रस्तुत की। संचालन सम्मेलन सचिव अमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित रोशन भट्ट, पंडित राममोहन नौटियाल, पंडित मोहन जोशी, पंडित नागेंद्र दत्त, भाई सुरजीत सिंह को और यजमानों सुधीर त्यागी, सुशील चौहान, रोबिन चौहान, सुशील वर्मा, केहर सिंह व मंचासीन अधिकारियों का शाल पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में बाबूराम, मुंशीराम, महेश आर्य, राजपाल, रवि गोला, डॉ नरेश, जितेंद्र सैनी आदि का सहयोग रहा।

हिंदू सम्मेलन में उपस्थित लोग। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें