फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग से लावारिस पशु, गोवंश और वाहन हटवाने की सर्वाधिक शिकायतेंं

विज्ञापन
विज्ञापन
आई ट्रिपल सी में मिलीं 168 शिकायतों का निस्तारण, रिस्पांस टाइम तीन मिनट से कम
विज्ञापन

सबसे अधिक 57 शिकायतें नगर निगम को मिलें, 39 महत्वपूर्ण इनपुट भी मिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ मार्ग की निगरानी और समस्या व शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस लाइन में बनाए गए एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) में मिल रही शिकायतों का तेजी निस्तारण किया जा रहा है। कांवड़ मार्ग से लावारिस पशु, गोवंश, वाहन हटवाने और जाम खुलवाने की सर्वाधिक शिकायतें मिलें हैं। अब तक यहां मिली 168 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। इनमें सर्वाधिक शिकायतें नगर निगम को मिली हैं। इसके अलावा यहां 39 महत्वपूर्ण इनपुट भी मिले हैं। रिस्पांस टाइम तीन मिनट से कम बताया गया है।
एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर संचालित किए जा रहे एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर निगरानी के लिए लाइव आईपी कैमरों, पीटीजेड कैमरों और इंटरनेट आधारित सीसीटीवी नेटवर्क का प्रयोग किया जा रहा है। कंट्रोल सेंटर आरटी सेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कांवड़ मार्ग की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। कांवड़ मार्ग पर किसी भी व्यवधान की पहचान पीटीजेड कैमरों से की जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद कांवड़ एक्शन प्लान के तहत संबंधित अधिकारी, ड्यूटी पॉइंट और विभाग को सूचना दी जाती है। इससे अवरोध या समस्या को गंभीर होने से पहले ही दूर किया जाता है। जाम या यातायात दबाव की स्थिति में ड्यूटी पॉइंट्स को निर्देशित करता है। आवश्यक पुलिस बल और यातायात कर्मियों के समन्वय से मौके पर कार्रवाई होती है। इससे यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सके।


तीन कांवड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर टाली दुर्घटना
4 अगस्त 2026 को भोला की झाल क्षेत्र में लाइव आईपी कैमरे की निगरानी में तीन कांवड़ यात्री नहर की झाल के जोखिमपूर्ण स्थान पर देखे गए। आई ट्रिपल सी ने तुरंत संबंधित सेक्टर पुलिस अधिकारी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर दुर्घटना को टाल दिया गया।
विज्ञापन


जलभराव और गड्ढों की भी मिलें शिकायत
आई ट्रिपल सी पर कांवड़ मार्ग पर सड़क पर गड्ढे, जलभराव, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, परिवहन व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित शिकायत मिलें। इन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर निस्तारण कराया गया।
विभागवार सूचनाएं और शिकायतें
नगर निगम (कांवड़ मार्ग से बेसहारा पशु-गोवंश हटवाने, जलभराव, गड्ढे, साफ-सफाई संबंधी) – 57
पुलिस विभाग (कांवड़ मार्ग से वाहनों को हटवाने संबंधी) – 20
यातायात पुलिस (जाम संबंधी) – 10
पुलिस रेडियो विभाग (आरटी सेट पर प्राप्त सूचनाएं) – 32
विद्युत विभाग (बिजली व्यवस्था संबंधी) – 8
पंचायती राज विभाग – 6
स्वास्थ्य विभाग (स्वास्थ्य संबंधी सहायता) – 6
पीडब्ल्यूडी (सड़क पर गड्ढे एवं जलभराव संबंधी) – 4
नगर पंचायत (सार्वजनिक शौचालयों की सफाई आदि) – 4
परिवहन विभाग (बसों के रूट परिवर्तन संबंधी) – 1
वन विभाग (पेड़ काटने संबंधी) – 1
एनसीआरटीसी (सड़क पर गड्ढे एवं जलभराव संबंधी) – 1
एनएचएआई (बैरिकेडिंग संबंधी) – 1

अन्य सूचनाएं – 17
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें