फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, युवती और युवक गंभीर घायल

Sat, 04 Oct 2025 09:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खरखौदा मोहिउद्दीनपुर रोड पर धनतला गांव के पास तेज रफ्तार अल्टो कार पेड़ से टकराने से बड़ा हादसा हुआ। चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
खरखौदा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेरठ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अल्टो कार गांव धनतला के पास अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई और फिर दूसरे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: चार बच्चों संग आत्महत्या: अब नहीं जीना बेटा! पिता के आखिरी 3 वीडियो, पत्नी की बेवफाई निगल गई सलमान की दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान राजीव गुप्ता (29) पुत्र राजेश गुप्ता निवासी रेलवे कॉलोनी, सिविल लाइन उत्तरी दिल्ली के रूप में हुई।

घायल युवक और युवती की पहचान विवेक और अक्षिता उर्फ रागिनी के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के ही निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों बेहोश हैं और उनका इलाज जारी है।

तीनों के मोबाइल फोनों पर लॉक होने के कारण पुलिस को शुरुआत में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक के फोन पर आई कॉल से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग दिल्ली से मेरठ की दिशा में क्यों जा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें