ठहरने का पुख्ता इंतजाम
संघ प्रमुख के लिए सिल्वर बेल्स स्कूल में ही ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनके रुकने के लिए जो कक्ष तय किया गया है। उसके बाहर और वहां तक पहुंचने के तमाम रास्तों पर पहरा रहेगा। सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। डीएम और एसपी ने भी बुधवार को उनके रुकने वाले कक्ष आदि की व्यवस्थाएं चेक की।
स्वास्थ्य विभाग का सेफ हाउस बनाया
शामली सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर चिकित्सकों की ड्यूटी भी कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई है। एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वाय, एक एंबुलेंस, एक इमरजेंसी सेवाओं से युक्त एएलएस एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। चिकित्सकों की ड्यूटी सुबह आठ से दो, दो से आठ और फिर रात को आठ बजे से सुबह आठ बजे तक शाम की ड्यूटी वाले चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।
कोट
संघ प्रमुख के कार्यक्रम को देख पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उनकी जेड प्लस सुरक्षा है। कार्यक्रम स्थल की चौतरफा सुरक्षा रहेगी। गेट पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों की सुबह और रात दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।
- अजय कुमार एसपी शामली
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/