फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के वेश में तैनात किए जाएंगे पुलिसकर्मी, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Sun, 14 Jul 2019 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कांवड़ियों के वेश में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जनपद में 17 जुलाई से कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लाखों की संख्या में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के शिव भक्त कांवड़ियां गुजरते हैं। इसके अलावा पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में भी लाखों की संख्या में कांवड़िया जलाभिषेक करने आएंगे।

पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह कांवड़ियों के वेश में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा अतिसंवेदनशील स्थलों पर भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। भड़ल से लेकर पुरा गांव तक पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन


एसपी ने दूसरे जनपदों से ढाई हजार पुलिस कर्मियों की मांग की है। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं दरोगों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर लोगों से सहयोग करने की मांग जा रही है।

वहीं पूर्व की घटनाओं में शामिल लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। खुराफातियों पर पुलिस नजर रखे है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। किसी भी कांवड़ियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में सहयोग करें क्षेत्रवासी- सीओ
थाने में शनिवार को कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुलिस ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक ली। सीओ रमाला अनुज चौधरी ने कहा कि 28 जुलाई से पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर मेला शुरू होगा। कांवड़िया 17 जुलाई से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आने शुरू हो जाएंगे।

क्षेत्रवासियों से अपील की कि मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन कराने में पुलिस का सहयोग करे। असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उन पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। पुलिस कांवड़ मित्र भी बनाएगी, जो कांवड़ियों के वेश में मार्ग पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे। 

इस मौके पर एसओ रमेश सिंह सिधू, चेयरमैन सोमपाल राठी, प्रधान राजीव कुमार, रामनाथ पंवार, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र राठी, मांगेराम आर्य, तेजपाल सिंह, शिवकुमार, सूबेदार प्रताप, इमरान त्यागी, त्रिपाल, प्रवीण, रमेश चंद आर्य, बिट्टू, संजय छिल्लर, शाहिन आदि उपस्थित रहे।

शांति बनाए रखने की अपील
थाना पुलिस ने गणमान्य लोगों की बैठक ली। एसओ चितवन कुमार ने लोगों से कांवड़ मेले के मद्देनजर शांति बनाने की अपील की है। असामाजिक और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाईचारा बनाए रखने में अपना सहयोग देंगे। प्रमोद जैन, जितेंद्र कुमार, आशीष, विकास मनोज, नीरज, रामवीर सिंह मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें