थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा शानिवार को शुरू हुई। बताया गया कि परीक्षा दो पाली हो रही है। पहली पाली में हाईस्कूल के एक मात्र केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में पंजिकृत 161 विद्यार्थियों में से 154 उपस्थित रहे।
वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व आरजेपी केंद्र पर होगी। जिले में 664 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एक कमरे में 20 परीक्षार्थी बैठे। वहीं गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/