मेरठ। हाईकोर्ट बेंच मिशन के तत्वावधान मेंं रविवार को गढ़ रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। राजनगर परिवार के सहयोग से आयोजित अन्नपूर्णा माता के भंडारे के अवसर पर मिशन के सदस्यों ने लोगों को हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के महत्व और उससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
जागरूकता अभियान के दौरान, गढ़ रोड के दुकानदारों से आगामी 17 दिसंबर को हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित पश्चिम उत्तर प्रदेश बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन मांगा गया। मिशन के सदस्यों ने दुकानदारों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में आगे आएं और बंद को सफल बनाएं। जागरूकता अभियान में मिशन अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, इमरान मेवाती, कर्णवीर त्यागी, कुंवर पाल तोमर, राजेन्द्र चौहान, विकास बिश्नोई, मोहम्मद कैफ़ आदि मौजूद रहे।