फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट के बीच कैंट में ब्लैक आउट

Sat, 01 Oct 2016 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा उड़ी हमले का बदला लेने के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इस बीच, बौखलाहट में पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रिया की आशंकाएं भी हैं। इसे देखते हुए मेरठ समेत देशभर की छावनियां अलर्ट पर हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी छावनी मेरठ में भी अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। यहां सेना की दो जांबाज यूनिटें हैं। बदले माहौल में मेरठ की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार रात यहां कई घंटे का ब्लैक आउट रहा। सूत्रों के मुताबिक ब्लैक आउट करने का निर्देश ऊपर से है। एहतियातन यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ में सेना की दो इंफेंट्री 9 डिविजन और 22 डिविजन हैं। जंग में ये यूनिटें अपने पराक्रम का लोहा मनवाती रही हैं। मेरठ छावनी देश में कोलकाता के बाद दूसरी सबसे बड़ी छावनी है। अहम यह है कि दिल्ली के सबसे नजदीक की छावनी है। पाकिस्तान या आतंकवादियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया होने की संभावना को देखते हुए देश की सभी छावनियों को अलर्ट किया गया है। तीनों सेनाओं जल, थल और वायु प्रमुखों की ओर हाई अलर्ट है।
ऐसे में मेरठ में तैनात सेना के जांबाज पूरी तरह अलर्ट हैं। सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद कई घंटेब्लैक आउट किया गया। इस बीच, कैंट एरिया अंधेरे में रहा। हमले के मद्देनजर यह रणनीति अपनाई जाती रही है। रात में हवाई हमले का खतरा रहता है। रोशनी दिखने से लोकेशन की पहचान होती है और हमला आसान हो जाता है। सीमा पर तनातनी को देखते हुए ब्लैक आउट अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। फिलहाल, सेना की दोनों यूनिटें ड्रिल करके तैयार हैं। अधिकारियों द्वारा उन्हें मैसेज दिया जा चुका है। उन्होंने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इंतजार आदेश मिलने का है।
विज्ञापन


हेलीकाप्टरों ने भरी उड़ान
शुक्रवार सुबह कैंट एरिया में कई हेलीकाप्टर नजर आए। ये ऊपर से निगरानी कर रहे थे। कैंट और उससे जुड़े शहर क्षेत्र के ऊपर तीन से चार हेलीकाप्टर काफी देर तक मंडराते रहे। बताया गया कि वह निगरानी और प्रैक्टिस की मद्देनजर उड़ाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें