फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में हमले के बाद पश्चिमी यूपी के जनपदों में चौकसी बढ़ाई, मेरठ में सुरक्षा एजेंसियों का डेरा 

Wed, 27 Feb 2019 12:09 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
NIA
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को नेस्तनाबूद करने के बाद वेस्ट यूपी के जनपदों में चौकसी बढ़ा दी गई है। एनआईए और एटीएस की नजर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़ और बुलंदशहर समेत कई जनपदों में है। आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए जांच एजेंसियों की टीमों द्वारा छापामारी की जा रही है। 

विज्ञापन


वेस्ट यूपी को जैश के आतंकियों ने अपना निशाना बनाया हुआ है। आतंकी हमला करने के लिए स्लीपिंग मॉड्यूल्स लगे हैं। जोकि इंटरनेट कॉलिंग के जरिये अपना नेटवर्क फैला रहे हैं। देवबंद में पकड़े दो आतंकियों शाहनवाज व आकिब ने जैश के आतंकियों के प्लान की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी। पूछताछ करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। वहीं, पुलवामा हमले का वायु सेना ने मंगलवार तड़के जैश के आतंकियों को करारा जवाब दिया। 

उसके बाद से आतंकी संगठनों में खलबली मची है। वेस्ट यूपी में आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्ध सक्रिय हैं, इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट यूपी में अपना मूवमेंट बढ़ा दिया। एनआईए और एटीएस की टीमों ने आतंकियों से जुडे़ कई संदिग्ध की तलाश में कई जिलों में छापेमारी की।

मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कई जनपदों में सुरक्षा एजेंसियों ने छापेमारी की। हालांकि अभी सुरक्षा एजेंसी को कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीरी युवकों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। 

सघन चेकिंग के निर्देश 
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि एसपी, सीओ और थानेदारों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। होटलों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई। डॉग स्क्वायड को लेकर पुलिस रोजाना चेकिंग करेगी। एसपी सिटी और एसपी देहात इसकी मानीटरिंग रिपोर्ट रोजाना देंगे, जो लखनऊ भेजी जाएगी। वहीं, एलआईयू भी एक्टिव हो गई, जो आतंकी गतिविधियों की जानकारी देगी। 

एनआईए-एटीएस की दबिश जारी 
एनआईए और एटीएस ने एक महीने में किठौर और मुंडाली से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जोकि आतंकियों को पनाह और उनके  नापाक मंसूबों को पूरा कराने के लिए लगे थे। देवबंद से दो आतंकी पकड़े गए। 
विज्ञापन

कौन आए, खंगाला रिकॉर्ड
पाकिस्तान से वीजा पर आने वाले लोगों की सूची भी खंगाली जा रही है। भारत की गोपनीय जानकारी लेने या फिर जैश के आतंकियों से मुलाकात कर आतंक फैलाने की क्लास देकर कौन वापस पाकिस्तान में गया है, इसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हर बिंदु पर बारीकी से जांच करने में लगी हैं। 

सुरक्षा बढ़ा दी है
पुलवामा हमले के बाद से वेस्ट यूपी में अलर्ट है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब दिया है। आतंकी इनपुट को देखते हुए मेरठ जोन के जनपदों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस भी निगरानी कर रही है। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें