हाई अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस और प्रशासन व्यस्त और अति व्यस्त क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने में जुट गया है। बुधवार देर शाम ही आला अफसर इसको लेकर चर्चा करते देखे गए। जनपद में व्यस्त रहने वाले बाजारों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल, बस व रेलवे स्टेशन, महत्वपूर्ण सरकारी विभागों की सुरक्षा में बड़ा बदलाव भी जल्द देखने को मिल सकता है।
राजनीतिक दलों की होगी निगरानी
राजनीतिक दलों के लिए राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का मुद्दा हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। इस मुद्दे पर हमेशा से हर दल की अलग ही सोच रही है। जिस तरह से अयोध्या पर सुनवाई पूरी हुई, इसके साथ ही तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। इससे राजनीतिक दलों से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी बढ़ सकती है। हालांकि अफसर अभी इन मुद्दों पर कुछ भी साफ कहने को तैयार नहीं हैं।
अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद जनपद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जल्द ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम होंगे।
- अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/