फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हिंसा के बाद मेरठ में हाई अलर्ट, अधिकारियों ने फ्लैग मार्च कर लोगों से की शांति की अपील

Tue, 25 Feb 2020 05:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में लोगों से शांति व सहयोग बनाए रखने की अपील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में हिंसा की घटनाओं के बाद मेरठ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसएसपी अजय साहनी सहित तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। यही नहीं पुलिस अधिकारी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर जनप्रतिनिधियों से बातचीत की और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। 
विज्ञापन


दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। आज सुबह ही कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। उत्तरपूर्वी दिल्ली में हालात आज भी तनावपूर्ण है। आज सुबह ही ब्रह्मपुरी इलाके में पत्थरबाजी के बाद रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली में मौजपुर और ब्रह्मपुरी के अलावा करावल नगर में भी आज तड़के कुछ प्रदर्शनकारियों ने दो-तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वहीं 20 दिसंबर को मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में हुए हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए मेरठ पुलिस प्रशासन पहले से ही चौकस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें