मेरठ। शिवांगी संगीत महाविद्यालय में दस दिवसीय संगीत कार्यशाला के दूसरे दिन रुड़की रोड स्थित सभागार में प्रात:कालीन सत्र आयोजित किया गया। वहीं, गांधीनगर गढ़ रोड स्थित मुख्यालय में सायंकालीन सत्र का आयोजन किया गया। इन सत्रों में प्रतिभागियों ने गायन, वादन और नृत्य शैली के बारे में जाना। कार्यशाला में संस्थान के अध्यक्ष राजेश शर्मा, निदेशिका ऋचा शर्मा, कुबेर स्कूल की चेयरपर्सन रेनू शर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजा बलूनी, सप्तक शर्मा, डॉ. तनुश्री कश्यप, मंजू शर्मा, अदिति, आयुश्री, वंदिता, गुन, अमीषा, आलिया आदि मौजूद रहे। संवाद