फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : चीन-नेपाल से आए लोगों में दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चीन और नेपाल से आए ऐसे लोगों की जांच कराई जाएगी, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं। उनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली और पुणे भेजे जाएंगे। यह कहना है सीएमओ डॉ. राजकुमार का। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के लिए 10-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना के कुछ लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं, लेकिन सिर्फ चीन और नेपाल से आए लोगों को ही इस श्रेणी में रखा गया है। जिन्हें अगर स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं होती है और लगातार इस तरह के लक्षण बने रहते हैं तो चिकित्सक की सलाह पर उनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जो सावधानियां बताई हैं, स्वास्थ्य विभाग ने उनका प्रचार शुरू कर दिया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
मेरठ। स्वाइन फ्लू केमरीज लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है। 21 वर्षीय यह मरीज हापुड़ का रहने वाला है। मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी लैब से उसकी पुष्टि हुई है। इस साल अब तक आठ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें पांच मरीज मेरठ के हैं और तीन पड़ोसी जिलों के हैं। इनमें पांच मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। पिछले साल स्वाइन फ्लू के 399 मरीज मिले थे। इनमें चार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें