फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत आंतरिक परिवाद समिति की ओर से परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एडवोकेट प्रवर्तना सुलक्ष्य रहीं। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। किसी भी तरह के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में बताया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, साइबर क्राइम जैसे मामलों में छात्राओं को कानूनी मदद के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संयोजक आंतरिक परिवाद समिति प्रभारी कैप्टन लता कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें