मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बुधवार को एक हेल्पलाइन नंबर 9454404001 जारी किया। इस पर एसएसपी ने बताया कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से शस्त्र, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है तो उसकी सूचना दें। वहीं, अगर कोई पुलिसकर्मी अवैध रूप से वसूली करता है तो उसके खिलाफ भी शिकायत करें। एसएसपी ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। संवाद