फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में हेलमेट वितरित किए

विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की स्मृति में हेलमेट वितरण कार्यक्रम आय
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की स्मृति तथा लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मोहित राव गौतम द्वारा हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के लगभग 52 लोगों को हेलमेट वितरित किए गए। सभी ने संकल्प लिया कि वह कभी भी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन

मोहित राव गौतम ने कहा कि देश में जितनी भी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, उनमें जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की होती है जो हेलमेट का प्रयोग नहीं करते। यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनें तो कई जिंदगियां बच सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र में लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएंगे और सरकार के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेंगे। इस कार्यक्रम में विकास, कन्नू, विशाल, रोहित, शोभित, प्रदीप, प्रिंस, जेनिस, सोनू, छोटू, रमन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें