फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से निगरानी, अफसरों ने फूल बरसाए   

Thu, 09 Aug 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा बागपत और कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर एडीजी प्रशांत कुमार ने हेेलीकाप्टर से कांवड़ मार्ग और फिर दोनों मंदिरों पर हेलीकाप्टर से निगरानी की। अधिकारियों ने हेलीकाप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए।    
विज्ञापन

पुरा गांव में जलाभिषेक के दौरान मंदिर और शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एडीजी प्रशांत कुमार ने हेलीकॉप्टर से भड़ल, दाहा, बरनावा सहित अन्य कांवड़ मार्गों तथा पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। श्री परशुरामेश्वर मंदिर पुरा में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। 
वहीं, एसएसपी राजेश पांडेय, डीएम अनिल ढींगरा, एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने हेलीकाप्टर से खतौली से कांवड़ मार्ग की सुरक्षा परखी। इस दौरान अधिकारियों ने फूलों की वर्षा की। उसके बाद औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


पुरा में शुरू हुआ जलाभिषेक
बागपत। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। द्वादशी पर गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के हरिद्वार से पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बूंदाबांदी के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिवरात्रि पर चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त का जलाभिषेक बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। अधिकतर कांवड़िए जलाभिषेक कर अपने-अपने गांव के शिवालयों पर शिवरात्रि के जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें